फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बागड़ा में कार और बस में टक्कर, चार घायल

Sat, 23 Sep 2023 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता थाना के तहत बागड़ा के पास दो वाहनों में टक्कर हो गई। घायलों को एंबुलेंस से झंडूता अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार सुबह के समय एक कार झंडूता से बरोहा होकर डाहड़ की ओर जा रही थी। डाहड़ की ओर से एक निजी बस बरोहा होकर झंडूता आ रही थी। बरोहा के नजदीक बागड़ा के पास बस और कार की टक्कर हो गई। बस की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बैठे देहलवीं गांव के सोहन लाल उनकी पत्नी अनीता, बेटी लक्षिता और कृषिका सभी को चोटें आई हैैं। एंबुलेंस से चारों घायलों को झंडूता अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दो वाहनों की टक्कर हुई। कार में बैठे लोग घायल हुए हैं। वाहनों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें