फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वाकनाघाट में कार और सेना के वाहन की टक्कर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन के देलठ निवासी अर्पण हुआ हादसे का शिकार, सेना के जवानों ने कार से निकाला बाहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर वीरवार को वाकनाघाट के पास कार और सेना के वाहन में टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अर्पण (35) निवासी देलठ, कुमारसैन, जिला शिमला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शिमला की ओर से आ रही कार वाकनाघाट के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर फांदते हुए दूसरी ओर सेना के वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पीछे की ओर जा गिरी। हादसे के बाद चालक कार के भीतर फंस गया। सेना के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल शिमला ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। एएसपी सोलन रमेश शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें