फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे का अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत वर्ष 2013 में सड़क हादसे को अंजाम देने के बाद अदालत से फरार चल रहे भगौड़े अपराधी को पुलिस ने पुलिस डिफेंस कॉलोनी दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी यहां पर अनुबंध के तौर पर चालक का काम कर रहा था। पुलिस के अनुसार उद्घोषित अपराधी अजय कुमार सिंह पुत्र उमाशंकर सिंह निवासी मकान नंबर-24 बसाढी डाकघर गुरुकुल नईया तहसील व जिला छपरा बिहार ने बरोटीवाला थाना के तहत सड़क हादसे को अंजाम दिया था। जिस पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। यह आरोपी अदालत में नहीं आया और अदालत ने अजय कुमार सिंह को 17 सितंबर 2018 को उद्घोषित अपराधी करार दिया था। जिस पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से उसे गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया, वहीं उसके खिलाफ धारा 174ए के तहत भी मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें