बद्दी (सोलन)। बद्दी स्थित गैस प्लांट के लिए गैस लेकर आ रहे टैंकर चालक ने प्लांट के बजाय कहीं और ही गैस बेच दी। चालक टैंकर छोड़ कर भाग गया है। टैंकर के मालिक की शिकायत पर बद्दी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हरियाणा के पंचकूला निवासी कृष्ण काजला ने बताया कि वह एचआर 55-6611 टैंकर का संचालक है। उसने जम्मू कश्मीर के उधमपुर निवासी सूर्य प्रकाश गणेश को अपने टैंकर पर बतौर चालक रखा है। उसका चालक बद्दी गैस प्लांट के लिए गैस भर कर निकला था। चालक ने टैंकर से 12 टन गैस किसी को बेच दी। इस गैस की कीमत 10 लाख रुपये है। उसने पुलिस को बताया कि चालक टैंकर को रास्ते में ही छोड़ कर फरार हो गया है। बद्दी पुलिस ने टैंकर संचालक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। एसपी रोहित मालपानी ने दर्ज करने की पुष्टि की है।