संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। सुबाथू कुनिहार मार्ग पर शुक्रवार को गंबरपुल में दो वाहनों की टक्कर से एक बार फिर बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार यहां पर हरियाणा नंबर के कैंटर की ब्रेक फैल हो गई, जिससे वह उतराई में तेजी से चलने लगा। इस दौरान ट्रक सुबाथू की ओर आ रही पिकअप से एक तरफ से टकरा गया और रुक गया। अगर यहां पर पुल पर स्टोन वॉल न होती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। दोनों वाहनों की टक्कर के कारण सड़क के दोनों किनारे लंबा जाम लग गया। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जाम को खुलवाया। पुलिस के अनुसार इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।