सोलन। रेलवे स्टेशन पर कोरोना के कारण बंद पड़ी कैंटीन को पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए कैंटीन को जल्द खोला जाएगा। इसके खुलने से पर्यटक खाद्य और पेयजल पदार्थों को आसानी से खरीद सकेंगे। हालांकि कालका-शिमला रेलवे ट्रेक पर चार कैंटीनों में से बड़ोग, धर्मपुर, कंडाघाट की कैंटीन को सुविधा के लिए पहले ही खोला जा चुका था लेकिन सोलन की कैंटीन को किसी कारणवश नहीं खोला गया है। अब जल्द ही कैंटीन को खोला जाएगा। कैंटीन के बंद होने से पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। यह हेरिटेज रेल मार्ग है। अधिकतर पर्यटक बसों के बजाय ट्रेन में ही सफर कर हिमाचल की वादियों को निहारते हैं। स्टेशन अधीक्षक सुरेंद्र परमार ने कहा कि कैंटीन को जल्द ही पर्यटकों की सुविधा के लिए खोला जाएगा। कोरोना से सभी कैंटीनों को भी बंद रखा गया था लेकिन बाकी जगह कैंटीन खुलने के बाद सोलन की कैंटीन को भी शुरू कर दिया जाएगा।