फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नोटा जितने वोट भी नहीं ले सके दो पार्टियों के प्रत्याशी

Tue, 04 Jun 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विधान सभा क्षेत्रों में नोटा को पड़े कुल 1825 वोट
विज्ञापन

देवभूमि 1550, परिवार पार्टी का प्रत्याशी 1229 पर सिमटा
जिले के लोकसभा परिणामों में रोचक तथ्य भी सामने आए
ललित कश्यप
सोलन। जिले के लोकसभा परिणामों में कई रोचक तथ्य भी सामने आए हैं। जिसमें शिमला संसदीय सीट के लिए खड़े दो प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट पड़े हैं। जिसमें जिले के सभी विधान सभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों में 1825 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है। इसकी संख्या देवभूमि पार्टी और अखिल भारतीय परिवार पार्टी के प्रत्याशियों को पड़े वोट से अधिक है। इसमें देवभूमि पार्टी के प्रत्याशी सुरेश कुमार को कुल 1550 वोट और परिवार पार्टी के मदन लाल 1229 वोट ही पड़े। हालांकि बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अनिल कुमार मंगेट भी ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। वह नोटा से सिर्फ 110 वोट ज्यादा ले पाए हैं।
जानकारी के अनुसार जिले में संसदीय क्षेत्र शिमला की पांचों विस क्षेत्र की मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिसमें जहां भाजपा ने इस सीट पर जीत हासिल की है। इसके साथ कुछ प्रत्याशी ऐसे भी रहे जोकि नोटा के वोट से भी पिछड़ गए हैं। जिले के विधान सभा क्षेत्र नालागढ़ में सबसे अधिक 438 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है। जबकि दूसरे स्थान पर 403 नोटा के साथ सोलन दूसरे स्थान पर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
अर्की में 377 ने दबाया नोटा
जिसमें अर्की विस क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के अनिल कुमार मंगेट को 413, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के मदन लाल को 252, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के सुरेश कुमार को 384 और नोटा में 377 वोट डाले गए है।
इनसेट
नालागढ़ नोटा में 438
नालागढ़ में मंगेट को 743, मदन लाल को 332, सुरेश कुमार को 466 और नोटा में 438 वोट डाले गए।
इनसेट
दून विस में 265
दून विस के तहत अनिल मंगेट को 367, मदन लाल को 198, सुरेश कुमार को 220 जबकि नोटा में 265 वोट डाले गए।
इनसेट
सोलन विस में 403
सोलन विस में अनिल मंगेट को 219, परिवार पार्टी को 265, सुरेश कुमार को 184 और नोटा में 403 वोट डाले गए।
इनसेट
कसौली विस में 342
कसौली विस अनिल मंगेट को 193, मदन लाल को 182, सुरेश कुमार को 296 जबकि नोटा में 342 वोट डाले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें