फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में मिलेगी कैंसर-डे केयर सेंटर की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
जाबली में बोले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल,मौके पर सुनी लोगों की समस्याएं
विज्ञापन

कहा- प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बना रही सुदृढ़
नशे को रोकने के लिए पुलिस कर रही बेहतर काम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में जल्द लोगों को कैंसर-डे केयर सेंटर की सुविधा मिलेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। कैंसर-डे केयर सेंटर की सुविधा मिलने के बाद लोगों को बेहतर उपचार की सुविधा मिल सकेगी। इसी के साथ कैंसर पीड़ितों को इधर-उधर उपचार के लिए भी नहीं भटकना पड़ेगा। जाबली में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने लोगों की समस्याएं सुनी। लोगों ने रास्ते, सड़क सुविधा, बिजली, पेयजल किल्लत और स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं बताई।उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक मजबूत बनाने कार्य किया जा रहा है। सरकार 69 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान आरंभ किए जाएंगे। उन्होंने इन स्वास्थ्य संस्थानों में विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति की जाएगी ताकि लोगों को बेहतर उपचार प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कैंसर की रोकथाम तथा उपचार के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि कैंसर पीड़ित मरीजों को प्रदेश में ही कीमोथैरेपी सुविधा प्रदान करने के लिए जिला अस्पतालों को चयनित किया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में नशा के प्रचलन पर पूर्णतया रोक लगाने व युवाओं को इस कुरीति से बचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसमें पुलिस की ओर से भी बेहतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के निर्देशानुसार प्रदेशभर में नशे के नेटवर्क को समाप्त करने के लिए व्यापक अभियान चलाए जाएंगे। इस मौके पर कसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद सुलतानपुरी, मुकेश शर्मा, तहसीलदार कसौली जगपाल सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी सोलन सुरेंद्र ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट
स्वास्थ्य मंत्री से लगाई भवन बनाने की गुहार
धर्मपुर (सोलन)। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल से जाबली में नए स्वास्थ्य भवन निर्माण करने की मांग की। स्थानीय लोगों का प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री को मांग पत्र सौंपा। कांग्रेस नेता ओम प्रकाश व चमन लाल ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि जाबली में पिछले काफी समय से स्वास्थ्य भवन न होने के कारण स्थानीय लोगों को काफी मुश्किलें हो रही है। जाबली के आसपास के लोगों को स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए धर्मपुर या परवाणू जाना पड़ता है। इससे काफी दिक्कतें लोगों को आती है। वहीं, जाबली में पुलिस चौकी खोलने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें