फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: महिलाओं को दी कैंसर, मधुमेह की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एनीमिया के लिए आयरन और फॉलिक एसिड के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्की में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार विशेष अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्की में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. मुक्ता रस्तोगी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। उन्हें सुविधाओं का लाभ भी उपलब्ध करवाया गया।
डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने महिलाओं को कैंसर, मासिक धर्म स्वच्छता, एनीमिया, दंत स्वास्थ्य, मधुमेह (डायबिटीज) और उच्च-निम्न रक्तचाप जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ नारी ही परिवार की रीढ़ होती है और उसका स्वास्थ्य पूरे परिवार व समाज को मजबूत बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर उपचार से कैंसर और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है। मासिक धर्म स्वच्छता पर विशेष बल देते हुए उन्होंने महिलाओं को साफ-सफाई की जानकारी दी। एनीमिया की गंभीर समस्या पर चर्चा करते हुए उन्होंने आयरन एवं फॉलिक एसिड युक्त आहार, हरी सब्जियों और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच की महत्ता पर जोर दिया। साथ ही दंत स्वास्थ्य की देखभाल और ब्लड प्रेशर जैसी जीवनशैली संबंधी बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए गए।
इस अवसर पर डॉ. दुनी चंद, डॉ. वैभव, डॉ. प्रियंका चौधरी, डॉ. दीपिका और डॉ. शीखा ने भी महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें