फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी और अर्की में 112 पदों के लिए 24 व 25 मार्च को होंगे कैंपस इंटरव्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
बीटा ड्रग्स, माइक्रोटेक और एसआईएस हमीरपुर करेगा सीधी भर्ती 10वीं पास से लेकर बीटेक-एमबीए तक को मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। उप रोजगार कार्यालय बद्दी और अर्की में 24 व 25 मार्च को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इन इंटरव्यू में कुल 112 पदों को भरा जाएगा। 24 मार्च को बीटा ड्रग्स बद्दी में ऑफिसर आरएफ, जूनियर ऑफिसर, सीनियर ऑफिसर सहित 7 पदों और माइक्रोटेक न्यू टेक्नोलॉजीज में एग्जीक्यूटिव, वायर कट ऑपरेटर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, ऑपरेटर और अप्रेंटिस के 35 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू आयोजित होंगे। वहीं 25 मार्च को उप रोजगार कार्यालय अर्की में एसआईएस आरटीए हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू होंगे। जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं, जमा दो, आईटीआई, फिटर, बीफार्मा, बीटेक इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल, एमबीए एचआर, बीएससी, एमएससी, माइक्रोबायोलॉजी होगी। इसके अलावा उम्मीदवारों की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आवेदक पदों की विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस पर प्राप्त कर सकते हैं। सभी इच्छुक और योग्य आवेदक विभागीय पोर्टल के कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत होने के बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही, आवेदन करने से पहले रोजगार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें