फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में 95 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 27 को

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जिला रोजगार कार्यालय सोलन की ओर से बद्दी में 95 पदों के लिए 27 नवंबर को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह साक्षात्कार मॉडल कॅरिअर सेंटर उपरोजगार कार्यालय, बद्दी में सुबह 10:30 बजे शुरू होंगे। जिला रोजगार अधिकारी सोलन ने बताया कि तीन कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। मैसर्स एक्मे जेनेरिक्स प्राइवेट लिमिटेड, बद्दी में हेल्पर के 60 पद, मैसर्स वीनस रेमेडीज लिमिटेड, बद्दी में हेल्पर के 20 पद, मैसर्स पिनैकल लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड, बद्दी अप्रेंटिस के 15 पद भरे जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं तथा आईटीआई और आयु सीमा 20 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। विभागीय पोर्टल (ईईएमआईएस) पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकरण के बाद अपनी प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता के अनुसार आवेदन करना होगा। साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक व अन्य अनिवार्य प्रमाण-पत्रों और मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा। साक्षात्कार के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें