फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में 70 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 31 को

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जिला सोलन के मॉडल कॅरिअर सेंटर नजदीक डिस्ट्रॉफी हाॅस्पिटल जटोली (जिला रोजगार कार्यालय) में 31 जुलाई को 70 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने बताया कि इसमें एलआईसी ऑफ इंडिया और तपन इंडस्ट्रीज जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होंगी। एलआईसी ऑफ इंडिया सोलन बीमा सखी के 50 पदों को भरेगी। इसके अलावा तपन इंडस्ट्रीज सोलन, सेल्स मैनेजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव कस्टमर और टीम लीडर के 20 रिक्त पदों पर भर्ती करेगी। शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं या स्नातक रखी गई है। आयु सीमा 18 से 37 वर्ष के मध्य निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस पर उपलब्ध कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद उम्मीदवार अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल में अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकेंगे। आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें