फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रोजगार कार्यालय सोलन में 62 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 12 मार्च को

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जिला रोजगार कार्यालय सोलन में 12 मार्च को 62 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने बताया कि मैसर्ज वर्मा ज्वैलर्स सोलन की ओर सेफील्ड मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव के 40 पद, मैसर्ज टेफे मोटर्स परवाणू में आईटीआई ट्रेनी, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट के 10 पद और जीवन आयुर्वेदा धर्मपुर में एग्जिक्यूटिव टेले कॉलर के 12 पदों पर भर्ती होगी। उन्होंने ने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट व आयु 20 से 38 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस में प्राप्त कर सकते हैं। सभी आवेदक विभागीय पोर्टल पर पंजीकृत होने के उपरांत अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाण-पत्रों व दस्तावेजों सहित जिला रोजगार कार्यालय सोलन में 12 मार्च को प्रातः 10:30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें