फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए आज शाम थमेगा प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की करीब 84 पंचायतों में 26 मई को डाले जाएंगे वोट, सभी तैयारियां पूरी
विज्ञापन

दोपहर बाद सभी पंचायतों के लिए रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिला सोलन के विकास खंड सोलन, कंडाघाट, कुनिहार, नालागढ़, पट्टा और धर्मपुर की करीब 84 पंचायतों में पहले चरण में रविवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इन सभी पंचायतों में 26 मई को वोट डाले जाएंगे। जिसे लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। पोलिंग पार्टियां भी रविवार दोपहर बाद पंचायतों के लिए रवाना हो जाएंगी। वह सोमवार शाम तक पूरे बूथ तैयार कर लेंगे और सोमवार सुबह 7:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक मतदान होगा। वहीं उसके बाद करीब 4 बजे मतगणना शुरू होगी। शाम 7 बजे तक सभी पंचायतों में मतदान के रिजल्ट आ जाएंगे।
पहले चरण में जिला की 84 पंचायतों में मतदान होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियों को पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है। पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजार रहेंगे। वहीं एक बूथ पर चार से पांच अधिकारी व कर्मचारी चुनाव प्रकिया संपन्न करवाएंगे। इसमें जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्यों के लिए वोट डाले जाएंगे। जो पंचायतें निर्विरोध भी चुनी गई हैं, वहां पर भी जिला परिषद और बीडीसी के वोट पड़ेंगे। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव के पहले चरण को लेकर रविवार शाम 5:00 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। वहीं दोपहर को पोलिंग पार्टियां भी रवाना होंगी।
विज्ञापन

इन पंचायतों में होंगे 26 मई को चुनाव
नालागढ ब्लॉक : मलौण, धर्माणा, सौर, मनलोग कलां, दिग्गल, मटूली, पोले दा खाला, रामशहर, जुखाड़ी, सरौर, करसौली, कश्मीरपुर, बघेरी, रिया, बारियां, मंझोली, गांगुवाल, लेही, बगलैहड़, रडियाली, कुंडलू, चड़ोग, बरूणा, कोटला कलां, किरपालपुर, बवासनी।
विज्ञापन

सोलन ब्लॉक: जौणाजी, देवठी, धार बखुना, मनसार, भोजनगर, नेरी कलां, डांगरी, जाड़ली, हरिपुर, कक्कड़हट्टी, शमरोड़, नौणी मंझगांव, सुल्तानपुर।

कंडाघाट ब्लॉक: कनैर, सायरी, बाशा, सिरीनगर, तुंदल, बशील, देलगी, नगाली, दंगील, वाकना।

पट्टा ब्लॉक : बढ़लग, जाड़ला, जगजीतनगर, हरिपुर संडोली, भटोलीकलां, गुल्लरवाला, सौड़ी, साई, घड़सी।

कुनिहार ब्लाॅक: खनलग, कशलोग, चाखड़, संघोई, दावंटी, कुनिहार, कूंहर, बागा, दाड़ला, क्यारड़, साई, बसंतपुर, बैरल, चम्यावल, हनुमान बड़ोग, मान, चंईयाधार, सारमा, सरयांज, सेवड़ा चंडी।
धर्मपुर विकास खंड: धर्मपुर, कोटी नाम्भ, आंजी मातला, बनासर, नारायणी, टकसाल, कोट बेजा, नाहरी, निचली गांगुड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें