फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर में दरकते पहाड़ी को सुरक्षित करने की मुहिम तेज

विज्ञापन
धर्मपुर के नजदीक पहाड़ी से गिरने वाले पत्थरों को निकालते एसआरएम कम्पनी के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
विशेष तकनीक से पहाड़ी के ऊपरी हिस्से को काटकर स्थिर करने का किया जा रहा काम
विज्ञापन

एनएचएआई और एसआरएम कंपनी संयुक्त रूप से शुरू छेड़ा है काम
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर धर्मपुर के समीप दरकते पहाड़ी को सुरक्षित करने का कार्य एनएचएआई और एसआरएम कंपनी की ओर से संयुक्त रूप से शुरू कर दिया गया है। पहाड़ी में आई गहरी दरारों और किसी बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए अब विशेष तकनीक से पहाड़ी के ऊपरी हिस्से को काटकर उसे स्थिर करने का काम किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पहाड़ी के शीर्ष तक पहुंचने के लिए कसौली सड़क से एक अस्थायी रास्ता बनाया गया है, जिसके जरिये पोकलेन मशीन को पहाड़ी के ऊपर पहुंचाया गया है। एसआरएम कंपनी के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि मशीन की मदद से ऊपर से पत्थरों और मलबे को नियंत्रित तरीके से नीचे गिराया जा रहा है, ताकि अस्थिर चट्टानों को हटाकर ढलान को सुरक्षित किया जा सके। हाईवे पर यातायात और राहगीरों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पहाड़ी की ओर लोहे के बड़े गेट और मजबूत बैरिकेडिंग लगाई गई है, जिससे गिरता मलबा सड़क तक न पहुंच सके। कार्य के दौरान हाईवे पर ट्रैफिक को एक तरफा कर सुरक्षित तरीके से निकाला जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार इस क्षेत्र में लाल चिकनी मिट्टी की प्रधानता है, जो बारिश के दौरान पानी सोखकर भारी हो जाती है और धूप निकलने पर फैलने लगती है। इसी कारण पहाड़ी में दरारें आ गईं और चट्टानों के खिसकने की स्थिति बनी। इससे पहले यहां पहाड़ी को स्थिर करने के लिए हाइड्रोजन ग्रीन मैकमेश शीट भी लगाई गई थी, लेकिन पिछले मानसून में भारी भूस्खलन के कारण यह तकनीक सफल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें