फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कैडेट्स ने जानी नौसेना की कार्यप्रणाली

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चायल में कमांडर नीरज वशिष्ठ ने कैडेट्स को दी प्रेरणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चायल में रविवार को भारतीय नौसेना की गौरवशाली परंपराओं और राष्ट्रसेवा के प्रति कैडेट्स को प्रेरित करने के उद्देश्य से एक विशेष प्रेरक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि भारतीय नौसेना के कमांडर नीरज वशिष्ठ रहे। कमांडर वशिष्ठ ने विद्यालय के कैडेट्स को संबोधित करते हुए उन्हें प्रेरणा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा जैसे मूलभूत मूल्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ये मूल्य ही एक सफल सैन्य अधिकारी के जीवन की नींव होते हैं। कमांडर वशिष्ठ ने छात्रों को भारतीय नौसेना की गौरवशाली परंपराओं, कार्यप्रणाली, कठोर प्रशिक्षण व्यवस्था और युवाओं के लिए उपलब्ध करियर के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना न केवल देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करती है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत की सामरिक शक्ति को दर्शाने और मानवीय सहायता अभियानों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स ने भारतीय नौसेना में प्रवेश और चुनौतियों से संबंधित कई प्रश्न पूछे, जिनका कमांडर वशिष्ठ ने अत्यंत सहजता और विशेषज्ञता के साथ उत्तर दिया। कैडेट्स ने इस बातचीत को अपने लिए अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य वीके गंगवाल जैन ने कमांडर वशिष्ठ के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें स्मृति-चिह्न प्रदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें