फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चंबाघाट में हांफी सोलन से देहरा जाने वाली बस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों के बीच रूट में खराब होने के कारण आए दिन यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोलन शहर के चंबाघाट में सुबह के समय सोलन से देहरा जाने वाली बस खराब हो गई। एचआरटीसी डिपो में खड़ी दूसरे लोकल रूट की बस को देहरा भेजा गया। बताया जा रहा है कि इंजन में खराबी आने के बस अचानक चंबाघाट में खड़ी हो गई। हालांकि निगम की ओर से वर्कशॉप से कर्मचारियों को बस को मौके पर ठीक करने के लिए भेज दिया गया है। एचआरटीसी सोलन के क्षेत्रीय प्रबंधक तरसेम सिंह ने बताया कि निगम की ओर से खराब बस को ठीक किया जा रहा है। दूसरी बस को रूट पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें