फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: यात्रियों को परेशानी, परवाणू से कालका बस सेवा नवरात्र तक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू से कालका तक पैदल पहुंच रहे लोग
विज्ञापन

काली माता मंदिर में नवरात्र के दौरान भीड़ को देखते हुए लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। नवरात्र के दौरान परवाणू से कालका के लिए बस सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। पड़ोसी राज्य हरियाणा के कालका स्थित काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण यह निर्णय लिया गया है। निजी और सरकारी दोनों तरह की बसों की आवाजाही अंतिम नवरात्र तक बंद रहेगी।
सरकारी बसें अब परवाणू न आकर बाईपास से सीधे शिमला और चंडीगढ़ जा रही हैं। इसी तरह बद्दी, नालागढ़ और ऊना जाने वाली बसें भी पिंजौर से होकर नालागढ़ पहुंच रही हैं। कालका प्रशासन ने इस अस्थायी व्यवस्था की जानकारी कसौली के एसडीएम या परवाणू के एसी को नहीं दी है। इस कारण यात्रियों को कालका तक पैदल चलकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नवरात्र में काली माता मंदिर में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए परवाणू से कालका की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद कर दी जाती है। कालका से सोलन आने-जाने वाले यात्रियों को हर रोज दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कुसुम, नीलम, रानी, सुमन, योगेंद्र और विकास जैसे यात्रियों ने कहा कि कालका प्रशासन को कसौली के एसडीएम को इसकी जानकारी देनी चाहिए। इससे एसडीएम कार्यालय से अधिसूचना जारी कर सभी को सूचित किया जा सकेगा। यात्रियों ने इस व्यवस्था को कानून का उल्लंघन भी बताया।
प्रदेश परिवहन और अन्य राज्यों की शिमला से चंडीगढ़ जाने वाली बसें परवाणू और कालका से होकर नहीं गुजर रही हैं। ये बसें नवरात्र तक बाईपास से चंडीगढ़ की ओर जा रही हैं। सरकारी बसें परवाणू नहीं आ रही हैं। निजी बस चालकों ने बताया कि पहले नवरात्र के दिन से ही कालका के लिए परवाणू से बसों को रोक दिया जाता है। कालका प्रशासन द्वारा इस व्यवस्था को सार्वजनिक न करने से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उन्हें इस तरह की कोई सूचना नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि कालका प्रशासन से बात करके इस मसले को सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें