शिमला से सुबह 7:40 पर होगी रवाना, शाम 5:30 बजे पहुंचेगी अमृतसर
कोरोना काल में सोलन डिपो की बंद कर दी थी बस, अब मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पांच साल बाद अब शिमला से अमृतसर तक जाने वाली बस सेवा को दोबारा से यात्रियों के लिए शुरू कर दिया गया है। इससे अब लोगों को शिमला से सीधे अमृतसर तक जाने के लिए सीधी बस सेवा मिलेगी। यह बस शिमला नए बस अड्डे से सोलन, चंडीगढ़, नवांशहर, जालंधर और सत्संग ब्यास होते हुए अमृतसर पहुंचेगी। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम सोलन की ओर से इस बस सेवा को शुरू कर दिया गया है। यह बस सुबह 7:40 बजे शिमला से रवाना होगी और शाम करीब 5:30 बजे तक सभी स्टेशन से होकर अमृतसर तक यात्रियों को पहुंचाएगी। कोरोना काल में सोलन डिपो की इस बस को एचआरटीसी की ओर से बंद कर दिया गया था, जिसके कारण यात्रियों को शिमला से अमृतसर जाने के लिए कई बसों को बदलना पड़ रहा था। अब बस सेवा के दोबारा से शुरू होने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
कोट
लोगों को सुविधा देने के लिए शिमला से अमृतसर बस सेवा को करीब पांच साल के बाद दोबारा से शुरू कर दिया गया है। अब लोगों को आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी।
- तरसेम सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी, सोलन डिपो