फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: डगशाई के लिए चलाई जाए बस सेवा, कुत्तों के आतंक से मिले निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
डगशाई के वरिष्ठ नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त व आरटीओ से लगाई गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)।
वरिष्ठ नागरिक समूह डगशाई की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल समस्याओं को लेकर उपायुक्त सोलन, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कविता ठाकुर व प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक से मिला। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने डगशाई छावनी के लिए नियमित बस सेवा व क्षेत्र में लावारिस कुत्तों की समस्या के समाधान की मांग उठाई। उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि लावारिस कुत्तों की समस्या का समाधान करने के लिए एक ठोस योजना बनाई जा रही है, जिसे हर क्षेत्र में लागू किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि जल्द ही किसी एनजीओ से संपर्क करके समस्या का समाधान किया जाएगा। आरटीओ कविता ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि डगशाई छावनी के लिए नियमित बस सेवा का प्रावधान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बस सेवा की आवृत्ति और समयसारिणी का निर्धारण जल्द ही किया जाएगा। इस अवसर पर नरेश मोहिल के अलावा जीएस संधू, वीणा चंदेल, अरुण गुप्ता, मनोज मारवाड़ी, मनमोहन सिंह, रघुवीर सिंह, लक्ष्मी मोहिल, तरसेम कैंथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें