फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चमाकड़ी में बस और कार की टक्कर, दो लोग घायल

विज्ञापन
चमाकड़ी में पंचवटी होटल के समीप एनएच-205 पर बस और कार की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन
एनएच-205 पर पंचवटी होटल के समीप हादसा, बस यात्री सुरक्षित, लगा जाम लंबा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। एनएच-205 शिमला-मनाली हाईवे पर चमाकड़ी स्थित पंचवटी होटल के समीप रविवार दोपहर बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे, जबकि कार में सवार दो लोगों को चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर 3:30 बजे भराड़ीघाट की तरफ से हिमाचल पथ परिवहन निगम की जंजैहली-शिमला रूट की बस शिमला की ओर जा रही थी। इसी दौरान चमाकड़ी की ओर से पंचवटी होटल के समीप मोड़ पर तेज गति से आ रही एक कार बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार में सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसी दौरान उच्च अधिकारियों का सरकारी काफिला वहां से गुजर रहा था। काफिले में चल रहे एस्कॉर्ट वाहन की मदद से घायलों को तुरंत उपचार के लिए एम्स बिलासपुर भेजा गया। बाद में स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सड़क पर लगे जाम को खुलवाया और यातायात को बहाल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें