फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बेर खास फ्लैट निर्माण मामला में बिल्डर पर बेनामी फंड की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडलाधिकारी सोलन की जांच में हुआ बड़ा खुलासा
विज्ञापन

आईटीआर में दिखाई कम आय, किए करोड़ों के लेनदेन
ईडी और आयकर विभाग को जांच की सिफारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के बेर खास इलाके में एक फ्लैट निर्माता रियल एस्टेट कंपनी की जांच में बिल्डर और उसके साथियों के पास बेनामी फंड होने की आशंका सामने आई है। उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) सोलन की अध्यक्षता में हुई शुरुआती जांच में कई अनियमितताएं मिली हैं, जिसके बाद प्रशासन ने मामले की गहन जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग को जांच करने की सिफारिश की है। लोगों की ओर से दी गई शिकायत के बाद एसडीएम की अध्यक्षता में एक टीम गठित कर जांच शुरू की गई थी। शुरुआती जांच में निम्नलिखित चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। बिल्डर ने कृषक और गैर-हिमाचलियों के खातों से कई लेनदेन किए हैं। बिल्डर ने अपने साथियों के साथ मिलकर कम समय में पहले तो अधिक मूल्य पर कई बीघा जमीन का अधिग्रहण किया। दो बड़े आवासीय परियोजनाओं को शुरू करने के लिए 4,709 लाख से कार्य शुरू करवाया गया, जबकि पिछले छह वर्षों में उनकी आईटीआर (इनकम टैक्स रिटर्न) में वार्षिक आय इसके मुकाबले काफी कम रही। इन अनियमितताओं के आधार पर, जांच रिपोर्ट में बिल्डर की बेनामी राशि की बारीकी से जांच करने की सिफारिश की गई है।
नियम 118 की भी फ्लैट निर्माण में हुई अवहेलना

बेर खास में फ्लैट बना रही रियल एस्टेट कंपनी ने 118 नियम में भी अवहेलना की गई है। जिला प्रशासन की हुई जांच में 118 नियमों की अवहेलना का भी खुलासा हुआ है। बिल्डर ने अपनी मनमर्जी से फ्लैट का निर्माण कर दिया है। बिल्डर ये फ्लैट बेच भी रहा है। 118 नियमों से बचने के लिए बिल्डर ने कई हथकंडे भी अपनाएं हैं, लेकिन वे सब काम नहीं आ पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शहर के बेर खास में फ्लैट बना रहे बिल्डर के फ्लैट मामले में जांच की गई। इसमें कई अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच प्रक्रिया पूरी होगी गई है। रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप दी गई है। आगामी कार्रवाई उपायुक्त के माध्यम से होगी।
-डॉ. पूनम बंसल,उपमंडलाधिकारी, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें