कुनिहार में हुई ऑल इंडिया बीएसएनएल एसोसिएशनक की बैठक में लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ऑल इंडिया बीएसएनएल पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सोलन जिला की बैठक कुनिहार में हुई। बैठक में सभी सदस्यों को भारत सरकार के द्वारा पारित पेंशन बिल के विरोध में धरना प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहने को कहा गया। इसके लिए जल्द तिथि तय की जाएगी। बैठक में 40 सदस्यों ने भाग लिया।बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें जिला सचिव ने सभी पेंसनर्स को सीजीएचएस स्कीम में जाने का आग्रह किया। इसके अलावा नोशनल इनक्रीमेंट के बारे में भी चर्चा हुई, जिसमें कि एक मात्र सुंदर राम पात्र पाए गए उन्हें प्रॉपर तरीके से अप्लाई करने के लिए कहा गया। वहीं वरिष्ठ सदस्य धनी राम को सर्कल सचिव बीडी शर्मा ने सम्मानित किया।