फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ब्रदर इलेवन पिपलूघाट ने जीता कुरगण कप

विज्ञापन
कुरगन कप क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, ब्रदर इलेवन पिपलूघाट ने जीता खिताब
विज्ञापन
फाइनल में एसपी प्लानिया को 6 विकेट से हराया
विज्ञापन

विजेता टीम 51 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। अर्की की मांगू में आयोजित द कुरगण कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में ब्रदर इलेवन पिपलूघाट ने एसपी प्लानिया को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।
एसपी प्लानिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 125 रन बनाए। जवाब में ब्रदर इलेवन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रतियोगिता का आयोजन राम लीला क्लब मांगू की ओर से किया गया। इसमें 32 टीमों ने भाग लिया। आयोजकों की ओर से विजेता टीम को 51 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में देवता कुरगण कमेटी के प्रधान मेहर सिंह वर्मा, निवर्तमान पंचायत प्रधान बलदेव ठाकुर, निवर्तमान बीडीसी सदस्य राजेंद्र ठाकुर, कुरगन ट्रांसपोर्ट सोसायटी के प्रधान रतन चंद भट्टी, कुलदीप, हीरा लाल, पंकज, शेर सिंह, राजीव भट्टी, महिला मंडल मांगू की सदस्य तथा खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें