फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में टूटी दीवार, छत में हुआ छेद, डर के साये में रातें काट रहा बुजुर्ग दंपति

विज्ञापन
सुबाथू के साथ लगते रडियाना गांव में टूटी छत्त को दिखाता घर का मुखिया। - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सुबाथू (सोलन)। सुबाथू के रडियाना गांव में बीपीएल परिवार से संबंधित एक बुजुर्ग दंपति हर रात डर के साये में काटने को मजबूर है। बुजुर्ग दंपति के घर की दीवारें बरसात के कारण खोखली हो चुकी हैं और घर गिरने की कगार पर पहुंच चुका है। प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद भी बुजुर्ग दंपति को किसी प्रकार की मदद नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

रडियाना के 70 वर्षीय बुजुर्ग प्रकाश चंद ने बताया कि सरकार की मदद से उन्हें रडियाना में आवास मिला है। हाल ही में सड़क का मरम्मत कार्य हुआ है, जिसके बाद बरसात का पूरा पानी उनके घर में घुस रहा है। दिहाड़ी लगाकर पीछे की दीवार की मरम्मत के लिए रेत खरीदी, मगर बरसात में बह गई। लगातार हो रही बरसात के कारण दीवार के साथ ही छत में बड़ा छेद हो गया है। अब हर वक्त छत गिरने का खतरा मंडरा रहा है।
उन्होंने बताया कि छत गिरने के कारण अब उन्हें पूरी रात जाग कर गुजारनी पड़ रही है। प्रकाश चंद ने बताया कि उनकी पत्नी की आंखों की रोशनी जा चुकी है। लिहाजा उन्हें हर वक्त घर पर ही रहना पड़ता है। इस कारण रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है। जिला मुख्यालय सोलन में अधिकारियों को घर की दयनीय स्थिति से अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन किसी का कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन

उधर, पंचायत प्रधान रडियाना रोशन कुमार ने बताया कि बुजुर्ग की जर्जर दीवार का एस्टिमेट अधिकारियों को भेजा जा चुका है। वहीं, एसडीएम सोलन विवेक कुमार ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला अब आया है। नियमानुसार बुजुर्ग दंपति की सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें