फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दिन में खिली तेज धूप, 2 डिग्री तक बढ़ा दिन का तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को 18 तो बुधवार को तापमान पहुंचा 20 डिग्री
विज्ञापन

किसान को नगदी फसलों के लिए अभी भी बारिश की जरूरत

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में बुधवार को मौसम साफ रहा। दोपहर को खिली तेज धूप से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। इससे तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को जहां दिन का तापमान 18 डिग्री तक था, वहीं बुधवार को बढ़कर वह 20 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर के समय तेज धूप खिली रहीं। इससे बाजारों में चहल पहल रहीं। वहीं शहर के पार्कों में भी लोगों ने धूप का आनंद लिया। हालांकि बीते दो तीन दिनों से मौसम खराब होने के कारण ठंड काफी बढ़ गई थी। जिससे बाजारों से रौनक गायब होने लगी थीं। सुबह शाम भी काफी ठंड हो गई थी। धूप खिलने से हालांकि एक ओर जहां शहर के लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं किसान बागवान अभी भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बीते दिनों रबी की फसलों के लिए पर्याप्त बारिश हुईं, जिससे लहसुन, मटर, गेहूं की फसल को फायदा हुआ है, लेकिन जिले के ऊपरी क्षेत्रों में मार्च में नगदी फसलों की रोपाई के लिए बुआई का कार्य शुरू हो गया है। इसमें टमाटर, शिमला मिर्च समेत अन्य फसलों की रोपाई की जाएगी। जिसके लिए अब किसान खेतों को तैयार करने में जुट गए हैं। ऐसे में अब अगर पर्याप्त बारिश होती है तो ही नगदी फसलों की रोपाई की जा सकेगी। अगर बारिश नहीं हुई तो फिर से सूखा होने के कारण रोपाई करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

उधर, नौणी पर्यावरण विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दो तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा। उसके बाद फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं। इस माह अगर पर्याप्त बारिश होती है तो वह नगदी फसलों की रोपाई के लिए लाभदायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें