फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: तीन तीन साल से पुलिया का निर्माण अधूरा, बरसात में 40 परिवारों का कट जाता है संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बजट के अभाव में अटका 34 फुट लंबी पुलिया का निर्माण
विज्ञापन

नाला उफान पर आते ही दो किलोमीटर अतिरिक्त घूमकर जाने को मजबूर ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। दून विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड पट्टा मेहलोग की गोयला पंचायत के उप गांव पैंद बागी में नाले पर बन रही पुलिया बीते तीन साल से अधूरी है। बजट के अभाव में निर्माण कार्य लटकने से बरसात के दिनों में नाला उफान पर आते ही करीब 40 परिवारों का गोयला पट्टा मुख्य मार्ग से संपर्क पूरी तरह कट जाता है।

पानी का बहाव तेज होने पर ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नाला पार करने के बजाय करीब दो किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर घर पहुंचना पड़ता है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, आईटीआई विद्यार्थियों, बुजुर्गों और बीबीएन के औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले कामगारों को झेलनी पड़ती है। पूर्व पंचायत प्रधान मदन लाल वर्मा और पूर्व वार्ड सदस्य नारदेई ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर करीब चार साल पहले पुलिया निर्माण के लिए 2 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अप्रैल 2023 में काम शुरू किया गया। पंचायत ने नाले के दोनों छोर पर पिलर तो खड़े कर दिए लेकिन 34 फुट लंबी और 12 फुट चौड़ी पुलिया के लिए यह बजट कम रहा। नतीजतन स्लैब नहीं ढाला जा सका और काम बीच में ही रुक गया। पंचायत स्तर पर मामला कई बार उठाया गया लेकिन अतिरिक्त बजट न मिलने से समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


इनसेट
संपर्क मार्ग भी खस्ताहाल, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

स्थानीय ग्रामीण भगवान दास मिस्त्री का कहना है कि बारिश में नाला उफान पर रहने से गांव की आवाजाही ठप हो जाती है। इसके अलावा गोयला-पट्टा मुख्य मार्ग से गांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग भी खस्ताहाल हो चुका है। ग्रामीणों ने पंचायत और प्रशासन से पुलिया का निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


इनसेट
विधायक से मांगा जाएगा बजट : प्रधान

ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पुलिया के बकाया कार्य के लिए कनिष्ठ अभियंता से नया एस्टीमेट तैयार करवाया जा रहा है। एस्टीमेट बनते ही विभागीय मंजूरी लेकर दून विधायक से भी बजट की मांग की जाएगी, ताकि 40 परिवारों को इस समस्या से स्थायी राहत मिल सके।
निर्मला देवी, प्रधान, ग्राम पंचायत गोयला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें