फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वोट के आरोपों पर कांग्रेस-भाजपा में बवाल

Mon, 23 Nov 2015 07:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सोलन, परवाणू
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद चुनावों में सक्रिय कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर फर्जी वोटर बनवाने के आरोपों ने सहायक आयुक्त कार्यालय के गेट पर बवाल खड़ा कर दिया। सोमवार को सहायक आयुक्त के पास शिकायत करने पहुंचे भाजपाइयों का कांग्रेसियों से सामना हुआ और माहौल गर्मा गया।
विज्ञापन


इस बीच नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। हालांकि, कुछ अधिकारियों की हिदायत और लोगों के बीचबचाव से मामला किसी तरह शांत हो सका। दोनों पक्षों ने अपनी बात सहायक आयुक्त के समक्ष रखी। भाजपा ने आरोप लगाया कि नगर परिषद चुनावों से पहले फर्जी वोट बनाकर कांग्रेस चुनावों को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।

वहीं, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा विकास के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए बेसिर पैर के मुद्दे उठा रही है। कांग्रेस ने भाजपा को खुली बहस की  चुनौती तक दे डाली है। सहायक आयुक्त शिल्पी बेक्टा ने कहा कि दोनों तरफ से ज्ञापन सौंपे गए हैं। शेष किसी भी टिप्पणी से उन्होंने इंकार कर दिया।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने की शुरूआत : भाजपा

प्रदेश भाजपा सचिव एवं नगर परिषद परवाणू की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने कहा कि उनकी अध्यक्षता में भाजपा नेता फर्जी वोट बनाए जाने का एक ज्ञापन सहायक आयुक्त को देने पहुंचे थे। इस प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य मूलराज शर्मा, कसौली मंडल अध्यक्ष दौलत राम ठाकुर, भाजपा नेता राकेश भाटिया, निशा शर्मा, कृष्णा मंडियाल, रणजीत ठाकुर, सुरजीत मनकोटिया, के.एल. गुप्ता, पवन गुप्ता, सुनील, कर्म देव मिश्रा भी उनके साथ थे।

हिम्मत है तो जनता के बीच बहस करे भाजपा : कांग्रेस

कांग्रेस नेता एवं पार्षद ठाकुर दास शर्मा और हरीश आजाद ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि फर्जी वोटों का बहाना बनाकर भाजपा अपनी पिछली कारगुजारियों से जनता का ध्यान हटाने के लिए ड्रामेबाजी कर रही है। अपनी नाकामी छुपाने के लिए ये सब ड्रामेबाजी भाजपा कर रही है। इस दौरान परवाणू कांग्रेस अध्यक्ष राजेश शर्मा, कांग्रेस नेता सतीश बेरी, दिनेश आजाद, फकीर चंद और महिला कांग्रेस नेत्री शकुंतला पांटा मौजूद रहे।

भाजपा के आरोप : 150 लोग और 200 आवेदन

डॉ. डेजी ठाकुर ने नप चुनावों में धांधली होने का आरोप लगाते हुए कहा कि परवाणू में फर्जी वोट बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा की वार्ड-9 में वोट बनाने के लिए 200 लोगों के आवेदन आए हैं। इनमें से 150 लोग उस वार्ड में रहते ही नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि परवाणू के हर वार्ड में बिना प्रमाणिकता के बोगस वोट बनाए जा रहे है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें