संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ में मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस ने रिमांड पूरा होने पर दोनों आरोपियों को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत भेज दिया है। नालागढ़ के बलविंदर सिंह ने आरोप लगाया गया था कि उसका रास्ता रोककर उस पर जानलेवा हमला किया गया और हथियारों का प्रयोग कर उसे गंभीर रूप से घायल किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन अलग-अलग टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने लगातार तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए गए। संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई गई, जिसके परिणामस्वरूप दो आरोपियों पंजाब के आनंदपुर साहिब के तलवाड़ा के परमिंद्र सिंह व रोपड़ जिले के भरतगढ़ के मुख्य बाजार के रहने वाले केशव को 9 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां पर उन्हें 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। इसकी पुष्टि डीएसपी योगराज ने की।