फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परीक्षा के दौरान बढाएं बच्चों का मनोबल, पांच मार्च शुरू होंगी परीक्षाएं

विज्ञापन
पट्टा महलोग स्कूल में ​शिक्षा संवाद कार्यक्रम में मौजूद अ​भिभावक व अन्य। स्रोत: स्कूल प्रबंधक
विज्ञापन
पट्टा महलोग स्कूल में किया गया शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयेाजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कसौली (सोलन)। राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय पट्टा महलोग में एसएमसी प्रधान आशा कुमारी की अध्यक्षता में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के विषय पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि कक्षा छठी से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाएं 9 मार्च से प्रारंभ होंगी, जबकि कक्षा नौवीं से 12वीं तक की परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू होंगी। इस अवसर पर अभिभावकों से अपील की गई कि वे परीक्षा के दौरान बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और उन्हें पढ़ाई के लिए सकारात्मक वातावरण प्रदान करें। कार्यक्रम में 14 वर्ष पूर्ण कर चुकीं और 15 वर्ष तीन माह तक की आयु वर्ग की सभी बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाने के संबंध में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि यह टीकाकरण 29 मार्च के बाद किसी भी रविवार को सरकारी अस्पतालों में किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें