बद्दी (सोलन)। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स कंपनी ने चंडीगढ़ की ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन टीम के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर बद्दी के काठा स्थित कंपनी परिसर में लगाया गया। शिविर का शुभारंभ क्लस्टर हेड संदीश बोरवणकर और एचआर हेड अजय पसरीजा की उपस्थिति में हुआ। पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने गोदरेज टीम के प्रयासों और रक्तदाताओं के योगदान की सराहना की। 42 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर इरफान अली, अनीता गुलेरिया, पुनीत, संदीप, राकेश, प्रदीप, अश्वनी, किशन, सागर, हरीश, पंकज आदि उपस्थित रहे।