बद्दी (सोलन)। बद्दी की सबसे बड़ी धागा मिल वर्धमान ने रोटरी ब्लड बैंक चंडीगढ़ के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 122 लोगों ने रक्तदान किया। जगदीश भाई धीमर ने 50वीं बार रक्तदान किया। रूप सिंह ने 40वीं, पप्पू यादव ने 9वीं व जसबीर सिंह ने आठवीं बार रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ वर्धमान कंपनी के प्रेजीडेंट ऑफ डायरेक्टर प्रभारी आईएमजेएस सिद्धू ने किया। उनके साथ फाइबर डिवीजन के मुख्य महा प्रबंधक मुकेश सक्सेना भी उपस्थित रहे। रोटरी ब्लड बैंक की चिकित्सक डॉ. रौली अग्रवाल व तकनीकी प्रभारी विवेक शर्मा के नेतृत्व में रक्त एकत्रित किया गया। डॉ. रौली अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर को कोई कमजोरी नहीं आती है। 24 घंटे के भीतर खून दोबारा बनना शुरू हो जाता है। कंपनी के प्रेजीडेंट एंड डायरेक्टर इंचार्ज आईएमजेएस सिद्धू ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। यह दुर्घटनाग्रस्त व गंभीर बीमारी में ग्रस्त रोगी को नया जीवन देता है। मुख्य महाप्रबंधक मुकेश सक्सेना ने कहा कि कंपनी की ओर से रक्तदान शिविर साल में एक बार लगाया जाता है। सहायक वाअस प्रेजीडेंट मोहन जांगड़ा ने रक्तदान करने वाले कामगारों को आभार जातया। इस मौके पर वाइस प्रेजीडेंट अतुल भंडारी, नवनीत मेहता, रश्मी, रमनीक कौर, जसबीर, पप्पू यादव, राजेश भारद्वाज, प्रवीण, अंकुर अग्रवाल, हेमा ठाकुर आदि उपस्थित रहे।