फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिविर में 24 युवाओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ काॅलेज में पूर्व छात्र संघ की ओर से बुधवार को कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ काॅलेज की प्रधानाचार्य डॉ. सपना संजय पंडित ने किया। शिविर में छात्रों समेत अन्य लोगों ने रक्तदान किया। नालागढ़ स्थित रक्त बैंक की टीम ने डॉ. मणिका शर्मा के नेतृत्व में ब्लड एकत्रित किया। शिविर में कुल 24 लोगों न रक्तदान किया। संघ के सचिव हरविंद्र सैनी ने बताया कि पूर्व छात्र संघ काॅलेज के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। पिछले वर्षों में काॅलेज परिसर में सदस्यों के सहयोग से खेल मैदान में सीढि़यों और लैंड स्केपिंग का निर्माण करवाया है। इसके अतिरिक्त पिछले वर्ष मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये का अंशदान दिया है। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष सतविंदर सिंह, कृष्ण संगर, नरेंद्र सिंह नंदी, दीपिका जैन, दीपक शर्मा, डॉ. अनिता, डॉ. वंदना, आशीष गुलेरिया, डॉ. नरेश, बलजिंदर कौर, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें