सोलन। भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर सोलन के दिनेश बैंकिंग हॉस्पिटल रोड पर रक्तदान शिविर लगाया। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं और अन्य लोगों ने रक्तदान किया। कुल 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। युवा मोर्चा के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि के रूप में तरसेम भारती उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता और राजेश कश्यप भी विशेष रूप से मौजूद रहे। नगर निगम सोलन की महापौर सुषमा शर्मा ने भी शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों के कार्यकाल को याद किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की।