फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिविर में 172 यूनिट रक्त एकत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू (सोलन )। लॉयन्स क्लब परवाणू की ओर से नगर परिषद के हॉल में रक्तदान शिविर लगाया गया। लॉयन्स डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उमेश गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शिविर में कुल 237 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण करवाया। 172 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्त संग्रह के लिए पीजीआई चंडीगढ़ से नौ सदस्यीय चिकित्सकों एवं स्टाफ की टीम पहुंची थी, जिसने पूरी प्रक्रिया को संपन्न करवाया। इस अवसर पर लॉयन्स क्लब के प्रधान अरुण अग्रवाल, उपाध्यक्ष किशन डोडा, विकास सेठ, समिंदर गर्ग, पवन शर्मा, विनीत गोयल, राजीव अग्रवाल, अच्छे लाल, रमेश गुप्ता, आभा अग्रवाल और पूजा गोयल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें