नालागढ़ (सोलन)। जन कल्याण समिति नंड करलाटा की ओर से पंचायत सामुदायिक भवन नंड में रक्तदान शिविर लगाया गया। मुख्यातिथि के तौर पर सेवानिवृत्त कैप्टन राजकुमार ने शिविर का शुभारंभ किया। एम्स बिलासपुर से आई टीम ने रक्त एकत्रित किया। शिविर में 3 महिलाओं सहित 31 लोगों ने रक्तदान किया। इसके अलावा आंखों और स्वास्थ्य की जांच के लिए निशुल्क शिविर लगाया गया। नवकिरण अस्पताल न्यू नालागढ़ की टीम ने 61 लोगों की आंखों की जांच कर चश्मे के नंबर दिए। विजेंद्र हॉस्पिटल नालागढ़ ने 65 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। मुख्यातिथि कैप्टन राजकुमार ने जनकल्याण समिति टीम को 5100 रुपये सहयोग राशि प्रदान की। इस मौके पर जनकल्याण कल्याण समिति अध्यक्ष विशाल परमार, नरेंद्र शर्मा, मदन लाल, रूपलाल, वीर सिंह, साहिल, हुकुम चंद, समिता परमार, कमला देवी, रीना देवी, अनीता देवी, कमल कुमार, ज्ञानचंद, प्रदीप, गौरव आदि मौजूद रहे।