फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सीआरपीएफ धर्मपुर के 10 जवानों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। मानवता की एक बूंद रक्तदान करें अभियान के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के टीओटी स्कूल धर्मपुर में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में सीआरपीएफ के 10 जवानों ने रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का संदेश दिया। शिविर टीओटी स्कूल के प्राचार्य विक्रम सिंह शेखावत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्राचार्य विक्रम सिंह शेखावत ने कहा कि हर नागरिक को रक्तदान शिविरों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्त की एक बूंद किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकती है। रक्तदान न केवल दूसरों की जान बचाता है, बल्कि स्वयं के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें