फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दाड़लाघाट में ब्लास्टिंग प्रभावितों की भूख हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, जब तक एफआईआर नहीं होती जारी रहेगी हड़ताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। संघोई धार क्षेत्र में सीमेंट उद्योग और खनन गतिविधियों के विरोध में लोगों की ओर से चलाया जा रहा शांतिपूर्ण धरना तेज होता जा रहा है। बुधवार को धरना 27वें दिन में प्रवेश कर गया। सीमेंट उद्योग व खनन प्रभावित मंच के राज्य स्तरीय कमेटी अध्यक्ष संदीप की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। दावा किया जा रहा है कि वे केवल पानी पीकर भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं।
संदीप ने चेतावनी देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यावरणीय संकट की ओर बढ़ रहा है। एसीसी, अंबुजा, अल्ट्राटेक और बघेरी सीमेंट संयंत्र द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण और अवैध खनन इसके स्पष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि अर्की उपमंडल में पहले से ही अंबुजा और अल्ट्राटेक जैसी कंपनियां भारी पर्यावरणीय नुकसान पहुंचा रही हैं। इसके बावजूद अर्की के ऊपर घनागुघाट पहाड़ पर अदाणी के नए प्रोजेक्ट को मंजूरी देने की तैयारी बेहद चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप ने स्पष्ट किया कि यह केवल स्थानीय मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश और देश के भविष्य से जुड़ा गंभीर प्रश्न है। उन्होंने दोहराया कि जब तक 6 दिसंबर की ब्लास्टिंग पर प्राथमिकी दर्ज नहीं होती और दोषी अधिकारियों व कंपनी प्रबंधन पर कानूनी कार्रवाई नहीं होती, तब तक सीमेंट उद्योग व खनन प्रभावित मंच का शांतिपूर्ण आंदोलन और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल किसी भी दबाव में समाप्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें