फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नगर निगम सोलन में भाजपा का परचम, 17 में से 10 सीटें जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के मिली 6 सीटें, एक पर निर्दलीय ने दर्ज की जीत, भाजपा बनाएगी मेयर
विज्ञापन

कांग्रेस ने पिछली बार 9 सीटों पर किया था कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन में दूसरी बार हुए चुनाव में भाजपा ने परचम लहराया है। 17 सीटों वाली नगर निगम में भाजपा ने 10 सीटों पर कब्जा कर अपनी सरकार बनाना तय कर लिया है, जबकि कांग्रेस को मात्र छह सीटें हाथ लगी। साथ ही एक निर्दलीय ने भी बाजी मारी है। भाजपा ने शुरू से ही बढ़त बना ली थी, पहले आठ वार्डों में छह सीटें जीतकर अपनी जीत सुनिश्चित कर दी थी। हालांकि 9 से 17 वार्डों में कांग्रेस को पांच सीटें मिली, मगर भाजपा ने यहां पर भी चार सीटें जीतकर एकतरफा बढ़त बना दी। अब भाजपा जल्द ही अपना मेयर तय करेगा। कांग्रेस की हार का मुख्य कारण पिछले नगर निगम चुनाव में किए गए निशुल्क पानी देने व कूड़ा उठाना का वादा भी रहा है। कांग्रेस ने वादे के बावजूद न तो निशुल्क पानी दिया और नहीं कूड़ा उठवाया, जबकि भाजपा इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच गई।
किस वार्ड से कौन जीता
वार्ड-1 भाजपा की नीलम सोपाल

वार्ड- 2 भाजपा की सुषमा शर्मा

वार्ड-3 निर्दलीय गौरव राजपूत

वार्ड-4 भाजपा के रोहित भारद्वाज

वार्ड-5 भाजपा की डा. प्रियंका पांजा

वार्ड-6 भाजपा की रेखा साहनी

वार्ड-7 कांग्रेस की पूजा कुमारी

वार्ड-8 भाजपा के सुरेंद्र कुमार

वार्ड-9 कांग्रेस की मीनाक्षी शर्मा

वार्ड-10 कांग्रेस के अंकुश सूद

वार्ड-11 भाजपा की सरिता ठाकुर

वार्ड-12 भाजपा की प्रियंका अग्रवाल

वार्ड-13 कांग्रेस के नरेंद्र कुमार

वार्ड-14 कांग्रेस की सुलक्षणा कौड़ा

वार्ड-15 भाजपा के अभिषेक ठाकुर

वार्ड-16 भाजपा की सीमा कुमारी

वार्ड-17 कांग्रेस की अरुणा ठाकुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें