फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर पंचायत समिति के चुनाव में भाजपा का कब्जा

विज्ञापन
धर्मपुर में पंचायत समिति के नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के साथ जशन मनाते समर्थक। संवाद
विज्ञापन
सूरज अध्यक्ष, हरविंदर बने उपाध्यक्ष, चुनाव प्रक्रिया में 16 पंचायत समिति सदस्यों ने भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। धर्मपुर विकास खंड में पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने कब्जा कर लिया है। वीरवार को हुए चुनाव में भाजपा समर्थित सूरज कुमार अध्यक्ष और हरविंदर सिंह उपाध्यक्ष चुने गए। दोनों उम्मीदवारों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को दो-दो मतों से हराया।
चुनाव प्रक्रिया में कुल 16 पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया। इनमें 10 सदस्य भाजपा समर्थित थे, जबकि छह सदस्य कांग्रेस समर्थित थे। कांग्रेस सदस्यों की उपस्थिति के कारण अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए मतदान कराना पड़ा। भाजपा को उम्मीद थी कि कांग्रेस के कम सदस्य होने के कारण मतदान नहीं होगा। एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप और बीडीओ धर्मपुर धनीराम पंवर की देखरेख में नामांकन पत्र भरे गए। अध्यक्ष पद के लिए सूरज कुमार (भाजपा समर्थित) और सुनील गोयल (कांग्रेस समर्थित) उम्मीदवार थे। उपाध्यक्ष पद के लिए हरविंदर सिंह (भाजपा समर्थित) और देवराज (कांग्रेस समर्थित) मैदान में थे। मतदान के बाद मतों की गिनती की गई। उपाध्यक्ष पद पर हरविंदर सिंह को नौ मत मिले, जबकि देवराज को सात मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद पर सूरज कुमार को भी नौ मत मिले, जबकि सुनील गोयल को सात मत मिले।
विज्ञापन

एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप और तहसीलदार कसौली जगपाल की उपस्थिति में मतों की गिनती हुई। उपाध्यक्ष पद के लिए हरविंदर सिंह को नौ मतों के साथ विजयी घोषित किया गया। उनके प्रतिद्वंद्वी देवराज को सात मत मिले। अध्यक्ष पद पर सूरज कुमार ने भी नौ मत प्राप्त कर जीत हासिल की। सुनील गोयल को सात मतों से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


भाजपा के एक सदस्य ने किया क्रॉस वोट
चुनाव सभागार में भाजपा के 10 सदस्य मौजूद थे। इसके बावजूद भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को नौ-नौ मत ही मिले। इससे पता चलता है कि भाजपा के एक सदस्य ने क्रॉस वोट किया। कांग्रेस के छह सदस्य होने के बावजूद उन्हें सात मत प्राप्त हुए। भाजपा ने अपनी जीत पर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजीव सैजल, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष डेजी ठाकुर सहित कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें