फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भाजपा ने याद किया पूर्व पीएम वाजपेयी का योगदान

विज्ञापन
अर्की में भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
भाजपा सह प्रभारी बोले, पार्टी को शिखर तक पहुंचाने में रही अहम भूमिका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्यार सिंह कंवर ने कहा कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व बहुआयामी था। उनका कवि हृदय ही उनकी राजनीति की आत्मा था, जिसने उन्हें एक राजनेता से ऊपर उठाकर जन-जन का नेता बनाया। सोमवार को अर्की विश्राम गृह में आयोजित अटल जयंती शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता शिरकत करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के संस्मरण साझा किए। प्यार सिंह कंवर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी ने जनसंघ से लेकर भाजपा तक संगठन को शिखर तक पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाई। 1980 में भाजपा की स्थापना के बाद वह इसके पहले अध्यक्ष बने और अपनी ओजस्वी वाणी से पार्टी को राष्ट्रीय विकल्प के रूप में स्थापित किया। उन्हें गठबंधन की राजनीति का शिल्पी माना जाता है, जिन्होंने एनडीए के माध्यम से 20 से अधिक विचारधाराओं वाले दलों को एकजुट कर देश को पहली स्थिर गठबंधन सरकार दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रीना भारद्वाज, राकेश ठाकुर, राजेश महाजन, महामंत्री यशपाल कश्यप, रूपराम शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र शर्मा और जिला सचिव बीएस ठाकुर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें