फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बिहार में एनडीए की जीत की धर्मपुर में भाजपा ने बांटे लड्डू

विज्ञापन
धर्मपुर में बिहार विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का जश्न मनाते हुए। संवाद - फोटो : poni news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मपुर(सोलन)। बिहार में एनडीए की शानदार जीत की खुशी में भाजपा धर्मपुर व कसौली मंडल की ओर से प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल की अगुवाई में धर्मपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर 10 किलो लड्डू भी वितरित किए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में भाजपा जिंदाबाद व मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। इससे पहले धर्मपुर के सुक्कीजोहड़ी में कसौली व धर्मपुर भाजपा मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सांसद यात्रा के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। सांसद यात्रा 20 नवंबर को खील के मोड से कुमारहट्टी तक रैली के रूप में निकाली जाएगी। इस मौके पर प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि बिहार में एनडीए की सुनामी ने महागठबंधन के झूठ के पुलिंदे को उजाकर कर दिया है और प्रधानमंत्री मोदी पर अपना विश्वास कायम रखा है। इस मौके पर मदन मोहन मेहता, लक्ष्मी दत्त अत्री, दर्पणा ठाकुर, बिल्लो नेगी, कपूर सिंह वर्मा, यशपाल ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर रवि शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें