संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) परवाणू शाखा कार्यालय ने निजी होटल अंबाला में विश्व मानक दिवस समारोह के अवसर पर एक हितधारक सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें वैज्ञानिक उपकरण निर्माताओं सहित लगभग 80 हितधारकों ने भाग लिया। अंबाला वैज्ञानिक उपकरण संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष सौरभ नागपाल, सचिव ईएमएम पीईई सिंह, महासचिव गौरव सोनी और विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। हितधारक सम्मेलन की शुरुआत बीआईएस के परवाणू शाखा कार्यालय के वैज्ञानिक-ई एवं निदेशक शिव प्रकाश के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने विश्व मानक दिवस 2025 के बारे में अपने विचार साझा किए। उन्होंने भारतीय मानकों के विकास में हितधारकों की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने दैनिक जीवन में मानकों के महत्व पर भी जोर दिया। साथ ही विश्व मानक दिवस के अवसर पर आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों जैसे क्वालिटी कनेक्ट, क्वालिटी रन, मानक महोत्सव के बारे में भी जानकारी दी।