फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पानी की बढ़ी हुई दरों पर बिल जारी करने पर सीईओ से मिले लोग

Wed, 13 Mar 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ाई गई दरों को वापस लेने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। छावनी बोर्ड कसौली की ओर से बढ़ी हुई दरों पर पानी के बिल जारी करने पर लोगों ने एतराज जताया है। बुधवार को स्थानीय लोगों ने मुख्य अधिशाषी अधिकारी (सीईओ) छावनी बोर्ड कसौली को इसे लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने बताया कि अप्रैल 2023 से अगस्त 2023 तक पांच माह के बिल फरवरी में छावनी बोर्ड ने जारी किए हैं। लेकिन बिल में राशि काफी अधिक है। इसके बारे में लोगों ने छावनी बोर्ड से जानकारी ली तो पता चला कि पानी के बिल की राशि बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि पहले पानी की दर 13.23 रुपये में 1000 लीटर मिलता था। लेकिन अब 53 रुपये में 1000 प्रति लीटर पानी दिया जा रहा है।
लोगों ने बताया कि अब तीसरे दिन छोड़कर मात्र 150 से 200 लीटर पानी का वितरण हो रहा है। इस कारण माह में मात्र 2000 से 2500 लीटर पानी लोगों को मिल रहा है। साथ ही लोगों को कितना पानी वितरित किया जाता है इस बारे भी कोई जानकारी नहीं मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी बोर्ड के मनोनीत सदस्य राज कुमार सिंगला, रमाकांत समेत अन्य लोगों ने सीईओ से आग्रह किया है कि उन्हें बढ़े हुए पानी के बिलों में राहत प्रदान की जाए और रियायती दामों पर पानी उपलब्ध करवाया जाए। साथ ही बढ़ी हुई पानी की दरें वापस ली जाएं। वहीं सीईओ ने आश्वासन दिया कि मामले में उचित रियायत देते का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें