Biker arrested with drugs in Baagvaniyan
बद्दी(सोलन)। बद्दी पुलिस की एसआईयू विंग ने बागवानियां के धाणा गांव में बाइक सवार एक व्यक्ति से भारी मात्रा में नशे की गोलियां पकड़ी हैं। यह व्यक्ति यहां इन गोलियों को बेचने की फिराक में था। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बद्दी पुलिस की एसआईयू विंग की टीम ने गुप्त सूचना पर बागवानियां के धाणा गांव में दबिश दी। यहां पर कंलोबवाल गुजरां का व्यक्ति 2220 नशीली दवा को लेकर जा रहा था जिसे वह बेचने के फिराक में था। वह इन्हें ग्राहक को बेचता पुलिस ने उससे पहले दबोच लिया।
डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि यह डायरियां के प्रयोग में आती है लेकिन कुछ लोग इसे नशे के लिए भी प्रयोग करते हैं। फार्मासिस्ट दवा खरीदने और बेचने का एक रजिस्टर लगाता है जिसके आधार पर इसे बेचा जाता है। पुलिस ने आरोपी का बाइक भी कब्जे में ले लिया है।