फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में पीजी के बाहर खड़ी बाइक चोरी, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में कामगारों की बाइकें चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला न्यू राधे पीजी, एनआरआई चौक बद्दी का है, जहां उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर निवासी प्रियांशु वर्मा की बाइक अज्ञात चोर चुरा ले गए। पीड़ित ने थाना बद्दी में शिकायत दर्ज कराई है। 20 जुलाई को न्यू राधे पीजी के बाहर बाइक खड़ी की थी। सुबह जब प्रियांशु बाहर पहुंचा तो बाइक गायब थी। बाइक उनके पिता अनिल कुमार वर्मा के नाम पर पंजीकृत है, जो कानपुर (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस लगातार चोरों को दबोच रही है। दो दिन के भीतर करीब एक दर्जन चोरों को पकड़ा गया है। जल्द ही बाइक चोर को भी दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें