फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार कामगार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरायपुर के पास हादसा, बेटे के साथ घर लौट रहा था यूपी का चरण सिंह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर हरायपुर के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक कामगार की मौत हो गई। मृतक की पहचान चरण सिंह निवासी ठिरिया गांव, तहसील मीरगंज, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार चरण सिंह गुरुमाजरा स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। सोमवार शाम ड्यूटी समाप्त होने के बाद चरण सिंह का बेटा विनीत बाइक पर पिता को लेने कंपनी पहुंचा था। दोनों बाइक पर सवार होकर हरायपुर स्थित अपने किराये के मकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हरायपुर के पास नालागढ़ की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में विनीत सड़क के दूसरी ओर जा गिरा, जबकि पीछे बैठे चरण सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसा ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। पुलिस ने ट्रक चालक हरमेल सिंह निवासी ढांग निचली के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें