फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बस की चपेट में आने से बाइक सवार कामगार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुरावाला के पास पेश आया हादसा, यूपी के बदायूं का रहने वाला था राहुल राठौर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर बुरावाला के समीप एक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के एक कामगार की जान चली गई। निजी बस की चपेट में आने से बाइक सवार कामगार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राहुल राठौर (32), निवासी बदायूं, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। राहुल काम के बाद एक व्यक्ति से बाइक पर लिफ्ट लेकर अपने कमरे की ओर जा रहा था। जैसे ही वे बुरावाला के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक निजी बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राहुल बाइक से छिटक कर बस के टायर के नीचे आ गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। नालागढ़ अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने निजी बस को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

कोट
बस और बाइक की टक्कर में एक कामगार की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। आरोपी चालक के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

-अशोक वर्मा, एएसपी,बद्दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें