फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में कार टक्कर से बाइक सवार जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
टांग में फ्रैक्चर होने के कारण किया पीजीआई रेफर
विज्ञापन

पुलिस ने इनोवा चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी साई मार्ग पर कृष्णा होटल के समीप एक इनोवा कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार जख्मी हो गया। इनोवा चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। घायल व्यक्ति को बद्दी के काठा स्थित ईएसआईसी अस्पताल पहुंचा गया लेकिन टांग में फ्रैक्चर होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दावत चौक की तरफ से तेज रफ्तार में गलत साइड से आकर इनोवा कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक जितेंद्र सिंह पुत्र गिरवर सिंह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे ईएसआईसी अस्पताल काठा में इलाज के लिए ले जाया गया, जिसे आगामी उपचार के लिए पीजीआई रेफर किया गया। वहीं इनोवा चालक टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कार चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें