फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में ट्रक की चपेट में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। नालागढ़-बद्दी मार्ग पर पीरस्थान के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक लवप्रीत सिंह पुत्र लखविंद्र सिंह, पंजाब के रोपड़ जिले की भरतगढ़ तहसील के बाहुआल गांव का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार नालागढ़-बद्दी मार्ग पर पीरस्थान के समीप देर शाम हादसा हुआ। इस हादसे में ट्रक के अगले टायर के नीचे बाइक और पीछे के टायर के नीचे चालक आ गया। गंभीर चोटों के कारण लवप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई। जागली के धर्मपाल पुत्र भाग सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ट्रक चालक की पहचान दभोटा के रजिंद्र पाल सिंह पुत्र रखा सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर ली है। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें